न्यूटन ने तोड़े सारे रिकार्ड्स !!!! छोड़ा बाहुबली और विवेगम को पीछे | - Techwap Hindi

Latest

STAY WITH US

न्यूटन ने तोड़े सारे रिकार्ड्स !!!! छोड़ा बाहुबली और विवेगम को पीछे |


न्यूटन ने तोड़े सारे रिकार्ड्स !!!! छोड़ा बाहुबली और विवेगम को पीछे |


बाहुबली और विवेगम जैसी सुपर डूपर हिट फिल्मो को पीछे छोड़ कर न्यूटन को बड़ी सफलता हाथ लगी है| २२ सितम्बर को रिलीज़ हुई इस फिल्म को भारत की और से ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया है |




इस फिल्म में न्यूटन के किरदार को राजकुमार राव ने निभाया है उन्होने फिल्म में एक क्लर्क का रोल प्ले किया है |

यह कहानी चुनाव के दिन की जिसमे राजकुमार यानी न्यूटन की ड्यूटी इलेक्शन प्रेसिडिंग अफसर के तौर पे छत्तीसगढ़ के नक्सली इलाके में लग जाती है |



न्यूटन एक ईमानदार कर्मचारी है जो अपने हर काम को पूरी ईमानदारी से करता है और यह कहानी भी न्यूटन के इर्द गिर्द ही घूमती है कैसे वह एक नक्सलवाद इलाके में अपनी इस ड्यूटी को पूरा करते हुए बिना किसी धान्द्ली के और निष्पक्ष वोटिंग सम्पन करवाता है और उसे किन किन चुनौतियों का सामनाकरना पड़ता है |



इस कहानी के चलते ही न्यूटन जैसी छोटे बजट की फिल्म को ऑस्कर के लिए नामांकित किया है जो काम बड़े बैनर की फिल्मे और बड़े बजट नहीं कर पाए वो काम राजकुमार राव के अभिनय और समाज का आईना दिखाने वाली इस कहानी ने कर दिया है |




अमिताभ बच्चन ने भी इस फिल्म को देखने के बाद इसे आई ओपनर कह कर तारीफ की थी। राजकुमार राव ने ट्विट किया है कि, मैं खुश हूं कि न्यूटन इस साल अॉस्कर के लिए भारत की और से नामांकित हुई है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें